सोनीपत। किसानों की बढ़ती समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों की समस्याएं एक ही टेबल पर दर्ज की जाएंगी। इसके लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। जिसके बाद किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह अटेरना गांव में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किसान कंवल सिंह चौहान के मशरूम फार्म और पैकिग सेंटर का दौरा करने के बाद किसानों की समस्या सुन रहे थे। उन्होंने किसानों को मशरूम की ज्यादा से ज्यादा खेती करने को प्रेरित किया।
सोनीपत – किसानों की समस्या को हल करने के लिए बनेगा कंट्रोल रूम