हरियाणा का बजट 2020, मनोहर लाल के बड़े ऐलान


चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज प्रदेश का बजट 2020 पेश किया। इस बार का कुल बजट 1 लाख 32 हजार 165 करोड़ रखा गया। अभी कुल घाटा 12 हजार 22 करोड़ है और प्रदेश पर कुल कर्ज 1 लाख 79 हजार 462 हजार करोड़ है।


मनोहर लाल के ऐलान पढ़िए –



  • सभी बड़ी मंडियों में क्रॉप डायर लगाए जाएंगे।

  • सभी सब्जी मंडियों में महिला किसानों के लिए अलग से 10% स्थान आरक्षित किया जाएगा।

  • स्कूलों में अब प्रतिदिन बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

  • अगले साल तक स्कूलों में आरओ से शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

  • राज्य में लवणीय एवं जलभराव वाली 1 लाख एकड़ भूमि को सुधारने का लक्ष्य रहेगा।

  • 1 लाख एकड़ में जैविक खेती का विस्तार किया जाएगा।

  • हरियाणा के सभी सरकारी गोदामों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

  • स्कूल जाने के लिए साधन नहीं होने पर बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

  • 4000 प्ले-वे स्कूल खोले जाएंगे।

  • विज्ञान को कृषि से जोड़ने के लिए मिट्‌टी परीक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • डिजिटल पुस्तकालय मुफ्त होंगे।

  • आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्कूलों में प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।

  • पराली खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

  • किसान कल्याण के लिए एक मोबाइल एप बनाया जाएगा। इसमें कृषि संबंधी जानकारियां होंगी।

  • 54 मंडियो में E-NAM से जोड़ा। ताकि समर्थन मूल्य पर किसानों को फसल बेचने में आसानी हो।

  • किसानों को बिजली बिल में राहत। व्यवसायिक गतिविधियों पर अभी 7.50 रुपये प्रति यूनिट देने पड़े थे। अब 4.75 रुपये यूनिट देने पड़ेंगे। इसके लिए एक अलग से कैटेगरी बनाई जाएगी।

  • हरियाणा के विद्यालय और महाविद्यालय के विज्ञान के विद्यार्थियों को मिट्टी और जल परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

  • फसल अवशेषों के स्थल पर पराली खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे।