हिसार। डॉ प्रियंका सोनी जब से हिसार की उपायुक्त बनी है, तभी से वो एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीते दिन भी उन्होंने एक दफ्तर में छापा मार कार्रवाई करते हुए सभी को हैरान कर दिया।
बीती दिन 3:40 बजे डीसी ने रेडक्रॉस दफ्तर में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानने को रेड की योजना बनाई, बिना किसी को सूचना दिए 20 मिनट में यानि 4 बजे वह अपनी गाड़ी से रेडक्रॉस दफ्तर पहुंच गईं। डीसी के आते ही दफ्तर में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पूरे निरीक्षण में स्थितियों में काफी सुधार मिला। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का निरीक्षण किया।